नई दिल्ली। असम में आज नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन का अंतिम ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। लाखों लोगों को डर है कि जहां वो बरसों से रह रहे हैं, वहां वो विदेशी ना बना जाएं। अब दूसरे और फाइनल ड्राफ्ट से ये साफ हो जाएगा कि बाकी बचे 1.5 करोड़ लोग भारत के नागरिक हैं या नहीं। दूसरे ड्रॉफ्ट को जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके चलते पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाबलों की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं। एनआरसी के दूसरे ड्राफ़्ट की कॉपी सुबह 9.45 बजे प्रकाशित होगी। एनआरसी में उन सभी भारतीय नागरिकों के नामों को शामिल किया जायेगा जो या उनके परिवार 25 मार्च, 1971 से पहले से असम में रह रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एनआरसी से जुड़े एक बड़े अधिकारी ने बताया, ड्रॉफ्ट में जिनके नाम उपलब्ध नहीं होंगे उनके पास दावों और शिकायतों के लिए पर्याप्त गुंजाइश होगी। अगर वास्तविक नागरिकों के नाम दस्तावेज में मौजूद नहीं हों तो वे घबरायें नहीं। ऐसे महिला या पुरुषों को एक फॉर्म को भरना होगा। ये फॉर्म 7 अगस्त से 28 सितंबर के बीच उपलब्ध होंगे। इस फॉर्म के ज़रिए वो संबंधित अधिकारियों से पूछ सकते हैं कि उनका नाम लिस्ट में न होने का क्या कारण है। अधिकारियों को उन्हें इसका कारण बताना होगा कि मसौदा में उनके नाम क्यों छूटे। उन्होंने बताया, इसके बाद एक दूसरा फार्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ भारत की नागरिकता साबित करने के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं। यह फॉर्म 30 अगस्त से 28 सितंबर तक मिलेगा।
क्या है एनआरसी :-
असम में राज्य के नागरिकों की पहचान के लिए 2015 में ये कवायद शुरू हुई। एनआरसी मकसद राज्य में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करना है। असम में बांग्लादेश से लाखों लोगों के अवैध घुसपैठ का दावा किया जाता है। एनआरसी यानी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन की पहली लिस्ट 31 दिसंबर 2017 को जारी हुई थी। पहली लिस्ट में असम की 3.29 करोड़ आबादी में से 1.90 करोड लोगों को शामिल किया गया था। अब 1.40 करोड़ लोगों को दूसरी लिस्ट में अपने नाम के एलान की उम्मीद है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope