नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि अगर वे नाबालिगों के दुष्कर्म मामलों में पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हैं तो इन मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया कि साल 2016 में नाबालिगों से बलात्कार के 19,675 मामले दर्ज हुए। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री अगर हमारी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हैं तो उन्हें इन मामलों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।’’
मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर में एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या तथा उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामलों का हवाला देते हुए पिछले सप्ताह कहा था कि पीडि़तों के साथ न्याय होगा और एक भी दोषी नहीं बचेगा।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope