बेंगलुरु। दिल्ली में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, कर्नाटक में किसानों ने गणतंत्र दिवस पर बेंगलुरु में ट्रैक्टर रैली निकाली। इसी तरह की रैलियां राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की गईं। पूरे राज्य में तटीय क्षेत्र को छोड़कर, किसानों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने के बाद ट्रैक्टर रैली निकाली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्नाटक के किसानों ने अपनी रैली का नाम 'जन गणराजोत्सव परेड' (पीपुल्स रिपब्लिक परेड) रखा था। दलित निकायों और श्रमिक संघों सहित 50 से अधिक किसान संगठनों ने रैलियों में हिस्सा लिया। लेकिन पुलिस काफी हद तक उन्हें बेंगलुरु शहर की सीमा में प्रवेश करने से रोकने में सफल रही।
--आईएएनएस
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
जयपुर में युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्रतियोगिता
Daily Horoscope