• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

Fair of Con Artists to be held once again at Delhis Ramlila Maidan: BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। विपक्ष की महारैली से पहले भाजपा ने नया पोस्टर जारी कर हमला बोला है। भाजपा दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्टर शेयर करते हुए विपक्ष के 'चलो दिल्ली' मार्च पर निशाना साधा है। भाजपा दिल्ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्टर शेयर करके लिखा, "आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से 'ठगों का मेला' लगने वाला है, जिसका मकसद अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश-विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाहें और अराजकता फैलाना है।" भाजपा की ओर से शेयर किए गए पोस्टर में इंडिया ब्लॉक के प्रमुख चेहरों को दिखाया गया है और साथ में एक कॉकरोच की तस्वीर भी लगाई गई है।
पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा है, "ठगबंधन फिल्म प्रेजेंट्स - ठगों का मेला। निर्देशक - राहुल गांधी, निर्माता - अखिलेश यादव। मकसद - देश में अफवाहें और अराजकता फैलाना।"
बता दें कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक द्वारा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'चलो दिल्ली' मार्च और महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह मार्च मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन से शुरू होकर रामलीला मैदान तक पहुंच रहा है।
विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य नेताओं का आरोप है कि मतदाताओं के वोट चुराए जा रहे हैं और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए यह 'वोट बचाओ, देश बचाओ' आंदोलन चलाया जा रहा है।
भाजपा लगातार इस रैली को अफवाह और अराजकता फैलाने की कोशिश बता रही है, जबकि विपक्ष इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बता रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fair of Con Artists to be held once again at Delhis Ramlila Maidan: BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi bjp, ramlila maidan, india bloc, rahul gandhi, akhilesh yadav, chalo delhi march, vote bachao desh bachao, sir, election commission, political poster, indian politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved