• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विदेश मंत्री स्वराज ने कहा-जैतापुर परमाणु संयंत्र में कार्य जल्द शुरू होगा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में प्रस्तावित जैतापुर परमाणु सयंत्र प्लांट के लिए काम जल्द ही शुरू होगा। सुषमा ने यहां फ्रांस के यूरोप व विदेश मामलों के मंत्री जीन-यवेस ली डरेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद कहा कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द जैतापुर परमाणु संयत्र परियोजना को शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम खुश हैं कि दोनों पक्षों ने न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) और फ्रांसीसी कंपनी ईडीएफ के बीच 2018 में औद्योगिक मार्ग अग्रणी समझौते (इंडस्ट्रीयल वे फॉरवार्ड एग्रीमेंट) के परिप्रेक्ष्य में अच्छी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज हमने औद्योगिक मार्ग अग्रणी समझौते के कार्यान्वयन के लिए एक 'स्टेट्स ऑफ प्रोग्रेस' को भी अपनाया है। प्रस्तावित परियोजना कुल उत्पादन क्षमता के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा उत्पादन स्टेशन होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-External Affairs Minister Swaraj said: Work on Jaitapur nuclear plant will start soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: external affairs minister sushma swaraj, work, jaitapur nuclear plant, start soon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved