• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नई दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, कई लोगों के मरने की खबर

Explosion in a car near Red Fort Metro station in New Delhi, several vehicles caught fire - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट होने के बाद कई वाहनों में आग लग गई । सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की गाडियां मौके पर पहुंची है । वहीं दिल्ली पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है । वहीं इस हादसे में कई लोगों के मरने और घायल होने की खबर है । बताया जा रहा है कि कार में धमाके के बाद वहां खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कॉल प्राप्त हुई। कॉल मिलने के तुरंत बाद टीम को मौके पर भेजा गया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। साथ ही, सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।
शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। अभी तक दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गई हैं।
आपको बताते चलें, लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। शाम के समय इस इलाके में अच्छी खासी भीड़ होती है। शाम के समय स्थानीय बाजार गुलजार होते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने भी पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Explosion in a car near Red Fort Metro station in New Delhi, several vehicles caught fire
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: red fort metro station, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved