• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

संप्रग सरकार में हर महीने 9000 काल्स, 500 ई-मेल्स की जासूसी हुई : BJP

नई दिल्ली। देश की खुफिया और जांच एजेंसियों को सभी कंप्यूटरों की जासूसी के आदेश देने के सरकार के कदम के बाद विपक्ष के हमले का सामना कर रही सत्ताधारी भाजपा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान हर महीने 9,000 फोन काल्स और 500 ई-मेल्स की जासूसी की जाती थी। केंद्रीय गृहमंत्रालय के 20 दिसंबर के आदेश का बचाव करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के वैध आदेश के विपरीत संप्रग सरकार ने अवैध तरीके से लोगों की जासूसी की थी। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्रालय ने देश की 10 एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे किसी भी कंप्यूटर में तैयार की गई, भेजी गई, प्राप्त हुई या रखी गई किसी भी जानकारी को रोके, उसकी निगरानी करे और डिक्रिप्ट करे।
पात्रा ने आरटीआई से प्राप्त जवाबों को का जिक्र करते हुए कहा, "जो लोग हर महीने 9,000 टेलीफोन काल्स और 500 ई-मेल्स की हर महीने जासूसी करते थे, वे आज दूसरों पर जासूसी के आरोप लगा रहे हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Every month 9000 calls, 500 e-mails espoused in the UPA government: BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upa government, 9000 calls, 500 e-mails, detective, investigating agencies, all computers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved