पटना। बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट काफी हाट बनी हुई है। इसका मुख्य कारण यह है कि भाजपा ने यहां से गिरिराज सिंह को मैदान में उतार दिया है। वहीं उनके सामने सीपीएम से जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार लड़ेंगे। गिरिराज सिंह इस सीट पर नहीं लडऩे को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि गिरिराज सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मेरी भावनाओं को समझा। मैं बेगूसराय के लिए दो अप्रेल को नामांकन दाखिल करूंगा।
आपको बताते जाए कि गिरिराज सिंह नवादा सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं। वे 2014 के लोकसभा चुनाव में वहीं से ही सांसद हैं। हालांकि गठबंधन के तहत भाजपा ने यह सीट जेडीयू को दी है।
बेगूसराय सीट पर इस बार दिलचस्प चुनावी जंग देखने को मिल सकती है। बेगूसराय से टिकट मिलने पर खुलेआम नाराजगी जताने वाले गिरिराज सिंह ने रविवार को था कि मुझसे बिना पूछे, बिना सलाह-मशविरा किए ही सीट बदल दी गई। पार्टी ने सीट बदलने से पहले मुझे विश्वास में नहीं लिया है। इससे मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। बिहार में किसी सांसद या मंत्री की सीट नहीं बदली गई, लेकिन मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया। मैं इससे बहुत दुखी हूं।
महाराष्ट्र के तट पर हथियारों के साथ चालक दल-रहित स्पीड-बोट मिलने से हड़कंप
दुष्कर्म मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के FIR के आदेश को चुनौती देते हुए SC पहुंचे शाहनवाज हुसैन
ममता ने कैबिनेट सहयोगियों से कहा-हस्ताक्षर करने से पहले फाइलों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें
Daily Horoscope