नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज दिल्ली चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पैसा बांटने का आरोप लगने पर जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। आपको बताते जाए कि शुक्रवार रात को गिरिराज सिंह रिठाला में जनसम्पर्क पर गए थे। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने पैसा और शराब बांटने का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले आम आदमी पार्टी(AAP) ने गिरिराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने गिरिराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिठाला में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रुपए बांट रहे थे, जहां उन्हें लोगों ने पकड़ लिया। संजय सिंह ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है।
वीडियो में गिरिराज सिंह एक ज्वैलरी दुकान के अंदर दिख रहे हैं। बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ है जो गिरिराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि लोग कह रहे हैं तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे हैं, इसके अलावा गिरिराज वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। चुनाव आयोग ने इस मामले पर संज्ञान में लिया है।
BREAKING..शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope