• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईडी ने एम3एम मामले में निलंबित विशेष न्यायाधीश सुधीर परमार को किया गिरफ्तार

ED arrests suspended special judge Sudhir Parmar in M3M case - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रियल्टी फर्म एम3एम ग्रुप से संबंधित पीएमएलए मामले में निलंबित विशेष न्यायाधीश सुधीर परमार को गिरफ्तार कर लिया।इसी मामले में ईडी ने पहले एम3एम के निदेशक बसंत बंसल और पंकज बंसल को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में ईडी ने सुधीर परमार के भतीजे अजय परमार को भी गिरफ्तार किया था।ईडी ने हरियाणा के पंचकूला में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दायर एक एफआईआर के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की।एफआईआर के अनुसार, विश्‍वसनीय जानकारी प्राप्त हुई थी कि सुधीर परमार (जो उस समय पंचकूला में सीबीआई और ईडी मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश के रूप में तैनात थे) ने आरोपी व्यक्तियों रूप कुमार बंसल, उनके भाई बसंत बंसल (एम3एम के मालिकों) और ललित गोयल (आईआरईओ ग्रुप के मालिक) के प्रति पक्षपात दिखाया।आरोप था कि सुधीर परमार ने अपने रिश्तेदार अजय परमार के माध्यम से अनुचित लाभ लिया। एफआईआर में आगे उल्लेख किया गया है कि गंभीर कदाचार, आधिकारिक पद के दुरुपयोग और उनके न्यायालय में लंबित मामलों में आरोपी व्यक्तियों से अनुचित लाभ/रिश्‍वत की मांग/स्वीकार के उदाहरणों का संकेत देती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ED arrests suspended special judge Sudhir Parmar in M3M case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ed, pecial judge sudhir parmar, m3m case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved