• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की 'वेस्ट टू वंडर' जैसा पार्क बनाने की योजना, तलाशी जा रही जमीन

East Delhi Municipal Corporation plans to build a park like Waste to Wonder, land being searched - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली वासियों के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम एक वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने की योजना तैयार कर रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन तलाशी जा रही है। साथ ही, इस पार्क में दिल्ली वासियों को एल अलग अनुभव भी मिलेगा। दरअसल दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा भारत दर्शन पार्क तैयार हो रहा है, जिसमें लोहे व अन्य कबाड़ धातुओं से देश के प्रमुख स्थानों को दर्शाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा सराय काले खान में भी इसी तर्ज पर एक पार्क तैयार पहले से संचालित है।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने पार्क बनाने के लिए दिल्ली करकरडूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड में एक जगह तलाशी है, साथ ही लक्ष्मी नगर स्थित एक मॉल के निकट भी एक जमीन तलाशी जा रही है।
निगम के अधिकारियों की माने तो ये दो लोकेशन अच्छी है, पार्क बनाने के लिए क्योंकि जो लोग देखने आएंगे उन्हें पाकिर्ंग की सुविधा भी देनी होगी व अन्य सुविधाएं भी लोगों को मुहैया हो सके।
हालांकि सीबीडी ग्राउंड में ढाई एकड़ की जमीन पर विचार विमर्श किया जा रहा है, क्योंकि ग्राउंड से सटे झील का भी इस्तेमाल किया जा सके।
निगम के अधिकारी फिलहाल जमीन तलाशने की प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं ताकि अन्य चीजों पर भी जल्द फैसला लिया जा सके।
साथ ही इस पार्क को बनाने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम दक्षिणी दिल्ली नगर की सहायता भी लेगा।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम पहले ही इन्ही पार्को को अपने अधिकार क्षेत्र में तैयार कर रहा है जिसका उन्हें अनुभव है। इसी वजह से पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को कंसल्टेंसी के लिए ऑथराइज्ड कर दिया है
इन सभी प्रकिर्यो के बाद टेंडर का काम शुरू किया जाएगा। वहीं जिसके पास ये टेंडर जाएगा वो इस पार्क को डिजाइन करेगा, बनाएगा वहीं फाइनेंस कर चलाएगा भी और बाद में इसे पूर्वी दिल्ली नगर निगम को 20 साल बाद ट्रांसफर कर देगा।
यह एजेंसी शुरूआत में निगम को कमाई का कुछ फीसदी शेयर देगा, फिर यह हर साल बढ़ता जाएगा।
दिल्ली वासियों को निगम कुछ खास देने का प्रयास कर रहा है, ताकि पार्क को देखने ज्यादा से ज्यादा लोग आए। फिलहाल कुछ चीजें तय की गई है जिनपर विचार किया जाएगा।
हालांकि आखिरी मुहर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तय किया जाएगा।
निगम ने फिलहाल सोचा है कि इस पार्क में देश में जितने त्यौहार हैं, उनका स्कल्पचर बनाया जा सकता वहीं एक 'उल्टा पुल्टा' थीम पर भी विचार किया जा रहा है।
इसमें हर चीज जो पार्क में बनाई जाएगी वह उल्टी होगी। यानी अगर लोहे की वस्तुओं से टेबल बनाई गई तो उसे उल्टा बनाया जाएगा।
इसके अलावा देश में जो जानवर विलुप्त हो गए हैं, उनके स्कल्पचर बनाए जा सकते हैं।
निगम ने इन सभी थीम्स पर विचार करेगा। फिलहाल यह सभी चीजें शुरूआती स्टेज पर है, निगम के सामने पहले जमीन तलाशना एक चुनौती है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-East Delhi Municipal Corporation plans to build a park like Waste to Wonder, land being searched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: east delhi municipal corporation, west to wonder, plans to build a park, land being searched, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved