नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में सुबह तडके 4.25 बजे भूकंप
के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.7 मापी
गई। इसके बाद भूकंप का दूसरा झटका 8.13 बजे लगा। भूकंप के दूसरे झटके की
तीव्रता रैक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर
प्रदेश के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक तक में भूकंप के तेज झटके महसूस
किए गए। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए हैं।
4.7
रिक्टर पैमाने की तीव्रता वाले भूकंप के पहले झटके का केंद्र हरियाणा के
रोहतक में जमीन से 10 किमी नीचे था।
अभी तक कहीं से किसी तरह के नुकसान की
कोई खबर नहीं है। आज तडके जब दिल्ली और इससे सटे इलाकों में लोग गहरी नींद
में डूबे हुए थे तब अचानक लगे झटकों ने उन्हें चौंका दिया। राजधानी से सटे
हरियाणा के रोहतक जिले में आए भूकंप ने आसपास के इलाकों को हिला दिया।
ये झटके दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, मुरादाबाद, नोएडा में महसूस किए गए। यूपी के शामली में भी भूपंक के झटके महसूस किए गए।
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार के रहने वाले मोहम्मद उस्मान ने बताया, हम
मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे कि तभी भूकंप के झटके महसूस किए। सभी तुरंत
बाहर भागे। आईटी पेशेवर आकाश भार्गव भी भूकंप के झटके महसूस करने के बाद
बाहर भागे। उन्होंने अपने पड़ोसियों को इस बारे में बताया।
भूकंप का दूसरा झटका सुबह 8.13 बजे महसूस किया गया। इसका केंद्र हरियाणा का रोहतक रहा।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया, वनडे सीरीज पर कब्जा, गिल-अय्यर और अश्विन के आगे पस्त हुए कंगारू
सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए राघव और परिणीति, 18 बोट्स से पहुंची बारात
दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया- बृजभूषण ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का कोई मौका नहीं छोड़ा
Daily Horoscope