नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तिव्रता 4.0 बताई गई है। झटके करीब 3 बजकर 37 मिनट पर आए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत बताया जा रहा है। भूकंप के झटके को दिल्ली में भी लोगों ने महसूस किया। झटके महसूस करते ही कई लोग फौरन घर से बाहर आ गए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई भी खबर नहीं आई है। भूकंप के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद की हाईराइज बिल्डिंग में भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए गए। हालांकि ये झटके हल्के बताए जा रहे हैं। लिहाजा लोगों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऊंची इमारतों में घरों मे लगे पंखे-झूमर हिलने लगे, जिससे लोगों को भूकंप आने का पता चला। दिल्ली के कई इलाकों में लोग दुकानें बंद कर सडक़ों पर सुरक्षित जगहों पर आ गए।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope