• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चली, कई जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक डायवर्ट

Dust storm hits Delhi-NCR, traffic diverted due to falling of trees at many places - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली,। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम को धूल भरी आंधी चली और छिटपुट बारिश हुई, जिस कारण कई पेड़ उखड़ गए। अचानक तूफान आने से लोग परेशान हुए। पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलीं और कई स्थानों पर धूल के कारण दृश्यता कम हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली में 50 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से हवाएं चलने की सूचना है। दिल्ली में तेज हवाएं (शुक्रवार के 2200 बजे आईएसटी पर) दर्ज की गईं (किमी प्रति घंटे) : उजवा 77 किमी प्रति घंटे; जाफरपुर 57 किमी प्रति घंटे, लोधी रोड 61 किमी प्रति घंटा, प्रगति मैदान 63 किमी प्रति घंटा, पीतमपुरा 57 किमी प्रति घंटा, नजफगढ़ 40 किमी प्रति घंटा।आईएमडी ने पहले पूर्वानुमान लगाया था कि शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और तूफान आने की संभावना है।भारी तूफान के कारण तिमारपुर, कापसहेड़ा चौक और जनकपुरी सहित कई स्थानों पर पेड़ गिरने के बाद दिल्ली यातायात पुलिस को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी।एक्स पर पोस्ट की गई एडवाइजरी में कहा गया, “तिमारपुर रेड लाइट के पास एक पेड़ उखड़ जाने के कारण तिमारपुर से वजीराबाद की ओर जाने वाले मार्ग में चौधरी फतेह सिंह मार्ग पर यातायात प्रभावित है। यात्रियों को दूसरे रास्‍ते अपनाने की सलाह दी जाती है।”एक और पोस्ट में कहा गया, “द्वारका मोड़ रेड लाइट के पास एक भारी पोल गिरने के कारण द्वारका मोड़ से 3/13 रेड लाइट द्वारका की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। कृपया तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।”--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dust storm hits Delhi-NCR, traffic diverted due to falling of trees at many places
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dust storm, delhi-ncr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved