नई दिल्ली। कई समय सीमाओं को पार कर जाने के बाद यमुना पर बने बहुप्रतिक्षित और प्रसिद्ध सिग्नेचर ब्रिज का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उद्घाटन किया। यह पुल सोमवार से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उद्घाटन से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच यहां भिड़ंत हो गई। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विवाद के दौरान घूंसा चलाया। तिवारी लोकसभा सांसद भी हैं। समारोह में बिन बुलाए पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद मनोज तिवारी को विधायक अमानतुल्ला खान ने मंच से धक्का दे दिया। तिवारी को पास खड़े पुलिसवालों ने बचा लिया और वह मंच से गिरते-गिरते बच गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया।
सरकार का दावा है कि यह देश का पहला असममित केबल से बंधा पुल है, जिससे नमस्ते की झलक दिख रही है।
इस पुल पर 154 मीटर ऊंचाई पर एक अवलोकन डेक है जो कि दो महीने के भीतर खुलेगा। यहां से दिल्ली का मनोहर दृश्य दिखाई देगा।
एक अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई पर स्थित अवलोकन डेक में कुछ काम बाकी है और इसे अगले साल की शुरुआत में खोल दिया जाएगा।"
575 मीटर लंबा यह पुल 2004 में प्रस्तावित हुआ था और इसे 2007 में दिल्ली कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई थी। यह उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा के समय को कम करेगा।
कोर्ट ने दिया ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने को सील करने का आदेश, सीआरपीएफ तैनात
देश कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर चिंतित, आंसू गैस के गोले दागना गलत: केजरीवाल
ओवैसी और महबूबा मुफ्ती को फिर से पढ़ना चाहिए इतिहास - केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी
Daily Horoscope