नई दिल्ली। पिछले दो महीने से चल रहे डोकलाम विवाद को भूलते हुए अब भारत व चीन दोनों देशों ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत और चीन की सेना ने डोकलाम से पीछे हटने का फैसला लिया है। आज विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर उसमें यह बात कही गई है। बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने इस मुद्दे पर लगातार बात की है, जिसके बाद इस पर फैसला लिया गया है। विवाद के बाद भी पिछले कई दिनों से दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को सुलझाने पर बात चल रही थी। दोनों देश की सेना अब धीरे-धीरे अपनी सेना हटाएगी। फिलहाल ये साफ नहीं है कि कौन-से देश की सेना पहले विवादित जगह से हटेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope