• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी से पूछे गए बेईमानी भरे सवाल, मैनेज था पॉडकास्ट : उदित राज

Dishonest questions asked by PM Modi, managed Podcast: Udit Raj - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । अमेरिकी पॉडकास्टर लैक्स फ्रिडमैन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पॉडकास्ट को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी के पॉडकास्ट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह शो मैनेज था। कांग्रेस नेता उदित राज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सबसे बड़ी बात है कि झगड़ा यही लोग करवाते हैं। मुझे बताइए कि आरएसएस कौन से झगड़े में नहीं है, जिसमें हिंदू-मुसलमान न हो, जब उनकी सरकार वहां पर है तो झगड़ा क्यों करेंगे? 9/11 की तुलना गोधरा कांड से नहीं की जा सकती है। वह अलग बात है और यह अलग घटना है। गोधरा एक साजिश थी और आज तक इसका पता नहीं लग पाया है। हालांकि, नानावती आयोग जरूर बना, लेकिन एजेंसी को जिस तरीके से काम करना चाहिए था, वह आयोग द्वारा भी नहीं किया गया।" उन्होंने आगे कहा, "अब उसके बाद खबरें आने लगीं कि उनको अंदर से जलाया गया था, बाहर से नहीं। मुझे लगता है कि यह एक साजिश के तहत हुआ था। बिना मतलब में ही 9/11 की गोधरा से तुलना करना बहुत ही पक्षपाती है और यह जो पॉडकास्ट है, यह बिल्कुल ही बेकार और बकवास है। पॉडकास्टर ने बेईमानी के सवाल पूछे हैं, असली सवाल तो उसने पूछे ही नहीं। सवाल तो मैनेज थे।"
उदित राज ने आरएसएस पर हिंदू-मुस्लिम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "आरएसएस ने हिंदू-मुसलमान करना सिखाया और पूंजीवाद को बढ़ावा दिया। आरएसएस ने वर्ण व्यवस्था को मजबूत करने के रास्ते बताए। उसने पाखंडवाद फैलाया है। मैं उनसे (पीएम मोदी) यह पूछना चाहता हूं कि आरएसएस ने उन्हें कैसे जीना सिखाया है? मुझे लगता है यह जीना तो सीख ही नहीं सकते। इनके यहां वर्ण व्यवस्था और जात-पात है। जहां पर वर्ण व्यवस्था और जात-पात हो, वहां कैसे लोग जी सकते हैं?"
पीएम मोदी की आलोचना वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा, "नरेंद्र मोदी बिना आरोप लगाए जिंदा नहीं रह सकते। वे नेहरू और इंदिरा को नहीं छोड़ते हैं और विदेश जाकर भी कांग्रेस की आलोचना करते हैं, यह उनके खुद के गुण हैं यानी कि जो आज दुनिया में नहीं है, उसके आधार पर वह सरकार चला रहे हैं और बोलते हैं कि नेहरू ने गलती की थी, आज जो वे खुद कर रहे हैं, उसी को दूसरों पर मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dishonest questions asked by PM Modi, managed Podcast: Udit Raj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, udit raj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved