नई दिल्ली । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में श्री राम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर दिए गए बयान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भगवान कृष्ण के स्वरूप, उनके खड़े होने और 'टेढ़े' होने को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विपक्षी नेताओं ने उन्हें जमकर घेरा है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मानवीय भूलों के लिए तो क्षमा किया जा सकता है, ईशनिंदा के लिए कभी नहीं। ऐसे दुष्मुखी लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना ही समाज के लिए श्रेयस्कर है। पूरे देश में इनके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं, नई अनुमति नहीं दी जाए और सार्वजनिक जीवन में हर सच्चा सनातनी इनका पूर्ण बहिष्कार करे, यही इनके अक्षम्य पाप का दंड होना चाहिए, नहीं तो वो भी ईशनिंदा के पाप का भागी बनकर अपना लोक-परलोक बिगाड़ लेगा।"
उन्होंने लिखा, "अगर दुर्भावना से भरा ऐसा व्यक्ति जीवन भर भी एकांतवास करके अपने किये का पश्चाताप और प्रायश्चित करेगा तो भी कोई भी धर्म प्रधान आस्थावान उसे माफ नहीं करेगा। मनुष्य का दंभ इतना भी नहीं होना चाहिए कि वो अपने को ईश्वर से ऊपर समझने लगे। वैधानिक कार्रवाई हो।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "यह बिल्कुल बेतुकी बात है। संत सूरदास और गोस्वामी तुलसीदास के बीच का संवाद, दरअसल, एक ही भगवान विष्णु के अलग-अलग स्वरूपों के प्रति भक्ति का संवाद था। एक अवतार ने वृंदावन के माधुर्य भाव का उत्सव मनाया, तो दूसरे ने अयोध्या की मर्यादा का। उनके बीच का यह विनोद कभी किसी को दूसरे से श्रेष्ठ बताने का माध्यम नहीं बना। यह दर्शाता था कि धनुष और बांसुरी एक ही दिव्य सत्ता के दो अभिन्न रूप हैं।"
उन्होंने कहा, "धीरेंद्र शास्त्री ने ब्रह्मांडीय और दिव्य लीलाओं को घटाकर उसे सामान्य कार्य बता दिया, जिसे कोई भी व्यक्ति कर सकता है। पवित्र त्रिभंगी मुद्रा को टेढ़ापन कहना, उसके गहन आध्यात्मिक सौंदर्य और भाव को छीन लेने जैसा है। महज सनसनी पैदा करने या अपनी बात को जरूरत से ज्यादा नाटकीय बनाने के लिए किसी पवित्र स्वरूप की गरिमा को कमतर नहीं किया जा सकता। कृपया ऐसी बेतुकी बातों का बचाव करना बंद कीजिए।"
राजद नेता तेजस्वी यादव ने लिखा, "लोक एकता की कनिष्ठ अंगुली से इंद्रासन को हिला देने वाले लोकनायक, धार्मिक सीमाओं से परे जन जन के पूज्य, हमारे कुलदेवता भगवान श्री कृष्ण पर सत्ता-पोषित एक मानसिक विक्षिप्त द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय, अक्षम्य एवं अमर्यादित है।"
उन्होंने आगे लिखा, "राम और कृष्ण एक दूसरे के पूरक हैं। यह नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को बांटने लगे। राजनीतिक लोभ में और कितना नीचे गिरेंगे? लोक समता और सनातनी एकता को खंडित करने वाले इस शिखंडी के संरक्षक मोदी जी और तमाम भाजपा नेताओं को सामने आकर देश से, समाज से और सनातनियों से दंडवत होकर माफी मांगनी चाहिए।"
एम-टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने 'एक्स' पर लिखा, "भाजपा से सवाल है - आपका चहेता भगवान कृष्ण के बारे में ये सब बकवास कर रहा है। अगर कोई और ऐसा कहता, तो आपकी 'गैंग' ने हंगामा खड़ा कर दिया होता। अब खामोशी क्यों है? क्या आप अपने इन फर्जी बाबाओं को काबू में नहीं रख सकते?"
वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, "कोई तो केमिकल लोचा है। इनकी जांच करवाना ठीक होगा। प्रभु श्री राम और श्री कृष्ण में फर्क! अयोध्या और वृंदावन में फर्क! हिंदू-हिंदू करते करते अब यह ढोंगी बाबा हिंदुओं के आराध्य देवी देवताओं की खिल्ली उड़ाने लगा। कहां हो हिंदू धर्म के कायर ठेकेदारों? भावनाएं आहत नहीं हो रही हैं?'
बता दें कि बढ़ते विवाद को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है। करैरा में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए भगवान कृष्ण के स्वरूप को लेकर एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कृष्ण के खड़े होने के अंदाज को 'टेढ़ा' बताया था। इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की भावनाएं आहत होने की बात कही गई और सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं।
विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी किया और हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया, वह केवल विनोद और भाव यानी भक्ति रस में ऐसी बातें कह रहे थे और उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
--आईएएनएस
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
जब 'ताल' के लिए सुभाष घई ने एआर रहमान को किया था अप्रोच, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
रेनो डस्टर होगी सस्ती, नए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प मिलने की भी उम्मीद
प्रताप के निर्देशक सचिन सर्राफ का विशेष साक्षात्कार: जब सिस्टम का नायक ही अपराधी बन जाए, तो वही असली अंतर्द्वंद्व है!
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' देखकर निराश हुए नीतीश भारद्वाज, कहा- 'फिल्म को लेकर अपनी पुरानी तारीफ वापस लेता हूं'
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
'गुस्से पर काबू पा लिया, पर अभी साधना अभी बाकी है', पंकज त्रिपाठी ने बताया आध्यात्मिक सफर का राज
'शादी में ज़रूर आना' के 9 साल: आरती और सत्येंद्र की कहानी को मिलना चाहिए एक नया मोड़, जानिए क्यों बन सकता है फिल्म का सीक्वल?
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका शहाणे का खास तोहफा, शॉर्ट फिल्म 'तर्पण' का ट्रेलर किया रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर राज के बाद दिवाली पर भी रणवीर सिंह का कब्जा, हर तरफ छाया हम्ज़ा अली मजारी
13 साल बाद टूटी पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की शादी, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
पटाखों से प्रदूषण पर हंगामा क्यों, सिस्टम को प्रदूषित करने वालों पर कोई कुछ नहीं बोलता: सीएम योगी

नई दिल्ली में भारत-मोल्दोवा एफओसी की तीसरी बैठक, दोनों देशों ने साझेदारी को मजबूत करने पर दिया जोर

होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 11/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope