• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही : प्रियंका गांधी ने जताया दुख, कहा- मन बहुत व्यथित है

Destruction due to heavy rains in Himachal Pradesh: Priyanka Gandhi expressed grief, said - the mind is very sad - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु और कई लोगों के लापता होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं प्रदेशवासियों के सकुशल होने की कामना करती हूं। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को लिखा, "पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु और कइयों के लापता होने का समाचार अत्यंत दुखद है। विभिन्न इलाकों में जिस तरह की तबाही की खबरें हैं, उससे मन बहुत व्यथित है। सभी प्रदेशवासियों के सकुशल होने की कामना करती हूं।" प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद की अपील की। उन्होंने कहा, "स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पूरी मुस्तैदी से राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि प्रभावित लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें। इस मुश्किल घड़ी में हम सब हिमाचल प्रदेश के भाई-बहनों के साथ खड़े हैं।"
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में बादल फटने और बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं हुई हैं। अचानक आई बाढ़ के बाद कई लोग लापता हैं।
भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से अधिक नुकसान मंडी जिले में हुआ है। बीते मंगलवार को जिले में 16 बार बादल फटने और तीन फ्लैश फ्लड की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें एक पुल, 24 मकान और एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्लांट को नुकसान पहुंचा था।
इसके अलावा, मंडी जिले में इस आपदा के कारण 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 29 लोग लापता हैं। मंडी प्रशासन ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए कई राहत शिविर भी बनाए हैं, जिनमें 357 लोगों ने आश्रय लिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Destruction due to heavy rains in Himachal Pradesh: Priyanka Gandhi expressed grief, said - the mind is very sad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, congress general secretary, mp priyanka gandhi vadra, himachal pradesh, rain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved