• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिलाओं के लिए बनी रिवॉल्वर निर्भीक की खूब हो रही बिक्री, जानें कीमत व खासियत

नई दिल्ली। सात साल पहले देश को हिलाकर रख देने वाले दिल्ली के भीषण निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के बाद कानपुर की ऑर्डनेंस (युद्ध सामग्री व अस्त्र-शस्त्र बनाने वाली) फैक्ट्री में खासतौर से महिलाओं के लिए हल्के वजन की रिवॉल्वर बनाई जा रही है, जो लोगों (खासकर महिलाओं) को आकर्षित कर रही है। इस तरह के गंभीर मामलों को रोकने के लिए रिवॉल्वर को निर्भीक नाम दिया गया है।

अभी तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में इस रिवॉल्वर की करीब 2,500 प्रतियां बेची जा चुकी हैं। फैक्ट्री बोर्ड के एक प्रतिनिधि ने अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो में रिवॉल्वर दिखाते हुए कहा, निर्भीक को एक मजबूत और आसान आत्मरक्षा हथियार के रूप में लांच किया गया है, जिसे महिलाएं अपने पर्स में भी रख सकती हैं। एक प्रतिनिधि ने कहा, इस रिवॉल्वर के अच्छे परिणाम देखे गए हैं।

लांचिंग के पहले पांच वर्षों के अंदर 2,500 से अधिक रिवाल्वर बेची जा चुकी हैं। एक साधारण रिवॉल्वर जहां 700 ग्राम से अधिक वजन की होती है, वहीं निर्भीक रिवाल्वर का वजन महज 500 ग्राम है। अधिकारियों ने कम वजन व रखरखाव में कम खर्च की खूबी को ही इस रिवॉल्वर की सफलता का मुख्य कारण बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Designed specially for women, Nirbheek revolver has sold 2500 pieces
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nirbheek revolver, nirbhaya, delhi gangrape case 2012, kanpur ordnance, delhi, uttar pradesh, haryana, निर्भया सामूहिक दुष्कर्म, कानपुर की ऑर्डनेंस, निर्भीक रिवॉल्वर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved