• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर भारत में घना कोहरा, 22 ट्रेनें रद्द, 49 देरी से

Dense fog in northern India, 22 trains canceled, delayed by 49 trains - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का औसत तापमान है।  सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर रही और आद्र्रता का स्तर 87 फीसदी दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण 22 रेलगाडिय़ां रद्द कर दी गईं और 49 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि तीन के समय में बदलाव किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह हल्का व मध्यम कोहरा रहा।’’ अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dense fog in northern India, 22 trains canceled, delayed by 49 trains
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dense fog in northern india, fog in delhi, fog, delhi, delhi fog, 22 trains canceled, delayed by 49 trains, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved