नई दिल्ली | राष्ट्रीय
राजधानी में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान
सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 15 रेलगाड़ियां रद्द कर दी
गईं, जबकि 57 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 18 के समय में
फेरबदल किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी रहा जबकि ²श्यता 400 मीटर रही।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में आसमान साफ रहेगा।"
अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं,
एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,
जबकि अधिकतम तापमान सामान्य 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो
मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।
आईएएनएस
चुनाव आयोग ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
आरसीबी ने आईपीएल के क्वालीफायर-2 में किया प्रवेश, एलएसजी को 14 रन से हराया
नए चुनाव की तारीख मिलने तक इस्लामाबाद का डी-चौक खाली नहीं करेंगे इमरान खान
Daily Horoscope