• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेहद खराब श्रेणी में बरकरार दिल्ली की हवा, 383 दर्ज किया गया औसत AQI

Delhis air remains in very poor category, average AQI recorded at 383 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 383 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक औसत एक्यूआई 383 था। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 246, गुरुग्राम में 281, गाजियाबाद में 321, ग्रेटर नोएडा में 295 और नोएडा में 270 एक्यूआई रहा। राजधानी दिल्ली के 16 इलाकों मे एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर बना हुआ है, जिसमें आनंद विहार में 415,अशोक विहार में 418, बवाना में 440, डीटीयू में 411, द्वारका सेक्टर 8 में 413, आईटीओ में 423, जहांगीरपुरी में 447, मुंडका में 428, नरेला में 404 नेहरू नगर में 413, न्यू मोती बाग में 427, पटपड़गंज में 402, पंजाबी बाग में 406, आर के पुरम में 406, रोहिणी में 439, सोनिया विहार में 404, विवेक विहार में 414 वजीरपुर में 434 एक्यूआई रहा।
वहीं दिल्ली के 13 इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इसमें अलीपुर में 397, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 400, द्वारका सेक्टर 8 में 391, आईटीओ में 349, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 367, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 399, मंदिर मार्ग में 385, नजफगढ़ में 374, एनएसआईटी द्वारका में 339, ओखला फेस टू में 398, पूसा में 361, शादीपुर में 389, सिरी फोर्ट में 398, श्री अरविंदो मार्ग में 260 और दिलशाद गार्डन में 265 रहा।
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 401 से 500 को गंभीर और 450 से अधिक एक्यूआई होने पर गंभीर प्लस की श्रेणी में रखा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhis air remains in very poor category, average AQI recorded at 383
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, air, aqi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved