नई दिल्ली। आर्मी अधिकारी को सरेआम थप्पड़ मारने वाली महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाद में आरोपी महिला को जमानत पर छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि साउथ दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 9 सितंबर महिला ने आर्मी अफसर को थप्पड़ जड़ दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई थी। वहीं, सेना द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने महिला पर कार्रवाई की। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला के गुडग़ांव स्थित आवास पर छापा मारा और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला की कार को भी सीज कर लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महिला पर सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने और ऑन ड्यूटी जवान को गालियां देने का आरोप लगा। हालांकि, बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस के मुताबिक गुडग़ांव की रहने वाली महिला का नाम स्मृति कालरा है। महिला कार से जा रही थी और पीछे-पीछे आर्मी का एक ट्रैक चल रहा था। तभी अचानक किसी बात को लेकर महिला ने बीच सडक़ पर ही कार रोक दी। इसके बाद कार से बाहर निकलकर आर्मी के ट्रक के पास पहुंची और आर्मी के जवानों से कहासुनी करने लगी।
इसी दौरान महिला अपना आपा खो बैठी और एक आर्मी अफसर को थप्पड़ मार दिया। इसका एक शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल साइट पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने आर्मी अफसर को थप्पड़ मारने वाली महिला की काफी आलोचना की।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope