दिल्ली में शहरी विकास मंत्रालय के महत्व को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री
केजरीवाल ने कहा दिल्ली के सबसे ज्यादा काम केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय
से संबंधित है, ऐसे में दिल्ली सरकार और केंद्रीय मंत्रालय दिल्ली की
उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम दोनों ने तय किया
है कि हम मिलकर अगले 5 साल दिल्ली के लोगों और दिल्ली के विकास के लिए काम
करेंगे।
हमारी सरकार दिल्ली के लोगों तक और ज्यादा सुविधाएं पहुंचाने के
लिए केंद्रीय मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के
जाफराबाद, मौजपुर, कबीर नगर, विजय पार्क, बृजपुरी, करावल नगर, मुस्तफाबाद,
गोकुलपुरी, बाबरपुर, घोंडा, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार
इलाकों में हिंसा में अभी तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से अधिक
लोग घायल हैं।
इस दौरान दिल्ली के इन हिस्सों में रिहायशी और व्यावसायिक
संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है। उग्र भीड़ ने मकानों, दुकानों,
वाहनों और पेट्रोल पम्प जला दिया। अब दिल्ली एवं केंद्र सरकार की मदद से
यहां पुनर्वास कार्य शुरू किया गया है।
(IANS)
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope