• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली : दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, तिलक नगर में डबल मर्डर से हड़कंप

Delhi: Two friends stabbed each other, double murder causes panic in Tilak Nagar - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो दोस्तों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। मामला पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना इलाके का है। पता चला है कि संदीप और आरिफ अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा हुआ था। आपसी विवाद को लेकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्थित ख्याला बी ब्लॉक में अपने परिवार और बच्चों के साथ रहते थे। संदीप का प्रॉपर्टी का बिजनेस था और वह पहले जिन ट्रेनर भी रह चुका है।
हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदीप और आरिफ के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ और यह खूनी घटना कैसे हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया है।
तिलक नगर पुलिस स्टेशन मामले की जांच कर रहा है। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं।
इससे पहले, 8 जुलाई को दिल्ली में डबल मर्डर का मामला सामने आया था। नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में 22 साल की युवती और उसकी सहेली की बेटी की लाश मिली थी। पुलिस के मुताबिक, चाकू मारकर दोनों को मौत के घाट उतारा गया।
हालांकि, डबल मर्डर केस को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सॉल्व कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
इसके अलावा, 3 जुलाई को दिल्ली के लाजपत नगर में एक महिला और उसके बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। कातिल ने मां-बेटे का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi: Two friends stabbed each other, double murder causes panic in Tilak Nagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tilak nagar, delhi, stabbed, friends, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved