• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

86 हजार करोड़ की लागत से बनेगा देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे, 12 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से मुंबई

नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काम तेजी से चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 86 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत वाले देश के इस सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को 2023 तक बनाने का लक्ष्य तय किया है।

एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी से आर्थिक राजधानी के बीच के सफर को आप कार से सिर्फ 12 से 13 घंटे में पूरा कर सकेंगे। अभी तक वाहन के जरिए दिल्ली से मुंबई जाने में 24 घंटे लगते हैं।

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के डीएनडी से मुंबई तक बन रहा है। इसकी नींव पिछले साल मार्च में नितिन गडकरी के मंत्रालय ने रखी थी, तब से निर्माण चल रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो खंड हैं। पहला खंड दिल्ली-वडोदरा का 844 किमी है और दूसरा खंड वडोदरा से मुंबई के बीच 447 किमी का है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi to Mumbai will arrive in 12 hours by car, the goal of making this expressway by 2023: Nitin Gadkari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitin gadkari, delhi to mumbai, expressway, target to be built by 2023, 86 thousand crores, cost, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved