• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Delhi: महरौली विधायक के विजय जुलूस पर हमला, एक कार्यकर्ता की मौत, आरोपी को दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। इसी बीच महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात गोलियां चलाई गई। इसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है,जबकि एक घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने हमला करने के आरोपी को दबाेच लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में बताया कि बदला लेने के मकसद से हमला किया है। विधायक पर हमला करने का मकसद नहीं था।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिज चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।मौके से 6-7 गोली के खाली खोखे मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सांसद संजय सिंह ने किया ये ट्वीट...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi: Shots fired at AAP Mehrauli MLA Naresh Yadav convoy while he was coming back from temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, shots fired at aap mehrauli mla naresh yadav, aap mla naresh yadav, aap mla naresh yadav attack, delhi assembly election, aam aadmi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved