नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ‘‘सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन में आंशिक बदली छाई रहने की संभावना है।’’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 रहा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope