• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोटिस देने के लिए आतिशी के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस

Delhi Police reached Atishis residence to give notice - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी रविवार को दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी के आवास पर नोटिस देने पहुंचे। अधिकारी उन आरोपों की जांच कर रहे है, जिसमें कहा गया कि भाजपा 'आप' विधायकों को "खरीदने" की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री घर पर नहीं हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को दिल्ली पुलिस से समन मिला था और एक अधिकारी ने इसकी रिसीविंग भी पुलिस को दे दी थी।
इस बीच, एक पुलिस सूत्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल से तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा है।
सूत्रों ने बताया कि टीम ने केजरीवाल से इस मामले में सबूत भी देने को कहा।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल के आवास के अलावा 'आप' मंत्री आतिशी के आवास पर भी नोटिस देने गई थी। हालांकि, नोटिस स्वीकार नहीं किए गए।
इस बीच, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि भाजपा 'आप' के आरोपों की क्राइम ब्रांच द्वारा जांच शुरू करने की रिपोर्ट का स्वागत करती है।
दिल्ली बीजेपी ने 30 जनवरी को एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने 'आप' विधायकों को ऐसी कोई पेशकश नहीं की है, साथ ही केजरीवाल के आरोपों की पुलिस जांच की मांग की।
सचदेवा ने कहा था कि क्राइम ब्रांच ने केजरीवाल को नोटिस दिया है और उन्हें या तो अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करना चाहिए या आपराधिक कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Police reached Atishis residence to give notice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, aap leader atishi, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved