• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया, राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई

Delhi Police detained opposition MPs, Rahul Gandhi said - this is a fight to save the Constitution - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस के विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। ये एक व्यक्ति-एक वोट की लड़ाई है, इसलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''अगर सरकार हमें चुनाव आयोग तक पहुंचने नहीं देती, तो हमें समझ नहीं आता उसे किस बात का डर है? इस मार्च में सभी सांसद थे, हम शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकाल रहे थे। हम चाहते थे कि चुनाव आयोग सभी सांसदों को बुलाता, हम मीटिंग करते और अपना-अपना पक्ष रखते, लेकिन चुनाव आयोग कह रहा है कि सिर्फ 30 मेंबर आएं। ऐसा कैसे संभव है?''
पुलिस हिरासत में लिए जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हकीकत यह है कि वे बात ही नहीं कर सकते हैं। सच्चाई देश के सामने आ चुकी है। ये लड़ाई राजनीतिक नहीं है, ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। ये एक व्यक्ति-एक वोट की लड़ाई है, इसलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए।"
वहीं, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है और सीनाजोरी भी कर रहा है। उनका हलफनामा शर्मनाक है जिसमें उन्होंने कहा है कि बिहार में जो 65 लाख वोट काटे गए हैं, न उनकी सूची देंगे और न कोई कारण बताएंगे। राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। ये आंदोलन अब आगे बढ़ता जाएगा।"
बता दें कि इस मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Police detained opposition MPs, Rahul Gandhi said - this is a fight to save the Constitution
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: election commission, sir, voter theft, india alliance, india, rahul gandhi, priyanka gandhi vadra, samajwadi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved