• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिजीत दीपके की हिरासत पर दिल्ली पुलिस और सीजेपी आमने-सामने

Delhi Police and CJP Clash Over Abhijit Deepke Detention - Delhi News in Hindi

पुलिस ने कहा- दिया था गांव जाने के लिए एयर टिकट का प्रस्ताव; दीपके का पलटवार- 'रात 3:30 बजे परिवार को मानसिक आघात पहुंचाने की थी कोशिश' नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की कस्टडी को लेकर दिल्ली पुलिस और सीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। रविवार को रिहा होने के बाद जहां दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव रवाना हो गए, वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि उसने दीपके को मानवीय आधार पर हवाई टिकट और परिजनों से बात करने का विकल्प दिया था। इसके जवाब में दीपके ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार करते हुए पुलिस पर उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस का दावा : दादी के निधन की दी थी सूचना, एयर टिकट का भी दिया था ऑफर
रविवार शाम शाहदरा जोन की डीसीपी नेहा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दीपके की हिरासत और उन पर लगे आरोपों पर पुलिस का पक्ष रखा। डीसीपी ने कहा कि प्रदर्शन की अनुमति न होने के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रिवेंटिव डिटेंशन किया गया था।
पुलिस ने एक वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए दावा किया कि जैसे ही अधिकारियों को दीपके की दादी के देहांत की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत दीपके को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, उन्हें हवाई यात्रा के जरिए सीधे गांव पहुंचाने का इंतजाम करने का प्रस्ताव भी दिया गया, लेकिन दीपके ने जाने से इनकार कर दिया और कहा कि वे वहीं रुकेंगे। डीसीपी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें माता-पिता से बात कराने की पेशकश की थी, जिसे दीपके ने ठुकरा दिया। पुलिस ने कहा कि सीजेपी प्रशासन की गलत छवि पेश कर रही है।

दीपके का पलटवार: 'रात 3:30 बजे पिता को डराने का दबाव बना रही थी पुलिस'
रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर दिल्ली पुलिस के दावों को सिरे से खारिज किया। दीपके ने लिखा:
फोन और वकील से वंचित रखने का आरोप: "मैंने पुलिस से केवल कुछ मिनट के लिए अपना फोन मांगा था ताकि अपनी दादी के साथ रहने वाले चचेरे भाई का नंबर निकाल सकूं और उससे बात कर सकूं। लेकिन मुझे फोन का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया। यहां तक कि मेरे वकील से बात कराने के अनुरोध को भी ठुकरा दिया गया।"
रात 3:30 बजे कॉल कराने पर सवाल: दीपके ने खुलासा किया कि पुलिस ने रविवार तड़के 3:30 बजे उनके पिता को फोन करने का ऑफर दिया था। उन्होंने लिखा, "पुलिस मुझसे कह रही थी कि मैं अपने पिता को फोन करके बताऊं कि अगले दिन मुझे लंबे समय के लिए जेल भेजा जाएगा। वे वही पिता हैं जिन्होंने अभी-अभी अपनी मां को खोया है। रात के साढ़े तीन बजे फोन कराकर क्या आप मेरे शोक संतप्त परिवार को और अधिक मानसिक आघात पहुंचाना चाहते थे?"
दीपके ने सवाल उठाया कि जब परिवार पहले से ही गहरे शोक में था, तब पुलिस द्वारा इस तरह का दबाव बनाना बेहद असंवेदनशील और परेशान करने वाला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Police and CJP Clash Over Abhijit Deepke Detention
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhijeet dipke detention controversy, delhi police press conference dcp neha yadav, cjp founder allegations, preventive custody delhi police, jantar mantar protest aftermath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved