नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुस्लिम लउकी से प्रेम प्रसंग को लेकर अंकित सक्सेना नाम के युवक की हत्या के बाद सियासी घमासान चल रहा है। हत्या का आरोप लउके पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर लगा है। अंकित की हत्या के मामले में शुरू हुई सियासत के बाद आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया। इस बात की जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अंकित के परिवार से मिलेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अरविंद केजरीवाल ने लिखा, अंकित के पिताजी से बात की। जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतनी कम है। अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। हम हर संभव कोशिश करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा हो। भगवान अंकित के परिवार को शक्ति दे। इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं।
मृतक के पिता सोमवार को हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री आखिरकार अब अंकित के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। इस बात की जानकारी खुद पार्टी नेता संजय सिंह ने दी। संजय सिंह भी अंकित के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope