नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो को किराया बढ़ाने का फैसला उल्टा पड़ गया है। दिल्ली मेट्रो का किराया बढऩे से यात्रियों की संख्या तेजी से घटी है। एक आरटीआई के जवाब में यह खुलासा हुआ है। आरटीआई के मुताबिक 10 अक्टूबर को किराया बढऩे के बाद हर रोज तीन लाख से ज्यादा यात्री कम हुए हैं। मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले औसत यात्रियों की संख्या सितंबर में 27.4 लाख थी, जो घटकर अक्टूबर में 24.2 लाख रह गई। यात्रियों की तादाद में यह करीब 11 फीसदी की गिरावट है। एक पत्रकार द्वारा दाखिल की गई आरटीआई के जवाब में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा डेटा साझा किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कहां-कितने यात्री हुए कम
ब्लू लाइन: डीएमआरसी के आंकड़ों के मुताबिक द्वारका से नोएडा को जोडऩे वाले मेट्रो के सबसे व्यस्त 50 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर यात्रियों की कुल संख्या में 30 लाख की कमी आई है।
येलो लाइन: गुरुग्राम को उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली से जोडऩे वाले इस रूट पर 19 लाख से ज्यादा यात्री कम हुए हैं।
वायलट लाइन:आईटीओ को फरीदाबाद से जोडऩे वाले रूट पर अक्टूबर में 11.9 लाख यात्री घटे हैं।
रेड लाइन: दिलशाद गार्डन से रिठाला को जोडऩे वाले रूट पर 7.5 लाख यात्री घट गए।
इसी साल अक्टूबर में बढ़ा था मेट्रो किराया
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope