नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का
पदभार संभाल लिया। रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जाकर नए
केंद्रीय मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।
मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किरेन
रिजिजू ने कहा कि उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय बहुत ही उपयोगी मंत्रालय
नजर आ रहा है जहां पर बहुत काम किया जा सकता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रिजिजू ने पृथ्वी
को बचपन से अपनी रुचि का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को
धन्यवाद भी कहा कि उन्होंने उन्हें अलग-अलग मंत्रालय में काम करने और अनुभव
प्राप्त करने का अवसर दिया।
रिजिजू ने भारत को विकसित राष्ट्र
बनाने के प्रधानमंत्री के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सपने को
साकार करने में इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा।
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि न्यायपालिका से लगातार टकराव की मुद्रा में रहने के कारण किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीना गया है। चुनावी वर्ष में सरकार न्यायपालिका से टकराव नहीं चाहती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है
भोपाल में कांग्रेस पर जम कर बरसे पीएम मोदी, इसे जंग लगा लोहा बताया
NDA के साथ नजदीकी पर नीतीश की दो टूक, कौन क्या बोलता है, इससे कोई मतलब नहीं
मैं राहुल गांधी को हैदराबाद में मेरे खिलाफ लड़ने की चुनौती देता हूं: औवेसी
Daily Horoscope