नई दिल्ली। होली के दिन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर दिल्ली के पहाड़गंज इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़कों का ग्रुप होली में रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से छेड़खानी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़को का ग्रुप 'होली है' चिल्लाते हुए जापानी महिला को रंग लगा रहे हैं। वहीं एक लड़के उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी देखा जा सकता है। इस बीच महिला वहां से निकलने के लिए 'बाय बाय' कह रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके संज्ञान में एक ट्वीट आया है जिसमें होली का एक वीडियो है। इसमें कुछ लोग एक विदेशी महिला नागरिक पर रंग लगाते दिख रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, युवक की हरकत से महिला असहज महसूस कर रही है। उक्त ट्वीट के साथ संलग्न वीडियो को कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। हमने वीडियो का संज्ञान लिया है। आवश्यक विवरण का पता लगाने के लिए वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है।
अधिकारी ने कहा, वीडियो में देखे गए स्थलों के आधार पर प्रथम ²ष्टया ऐसा लगता है कि यह पहाड़गंज से संबंधित है। हालांकि, यह सत्यापित किया जा रहा है कि ऐसी कोई घटना उस क्षेत्र में हुई थी या ये वीडियो पुराना है।
हालांकि, पहाड़गंज थाने में किसी भी विदेशी के साथ दुर्व्यवहार की कोई शिकायत या फोन कॉल प्राप्त नहीं हुई है।
अधिकारी ने कहा, जापानी दूतावास को एक ई-मेल भेजा गया है जिसमें लड़की की पहचान या घटना के बारे में कोई अन्य विवरण स्थापित करने में मदद के लिए अनुरोध किया गया है। पहाड़गंज थाने के एसएचओ को क्षेत्र में रहने वाले जापानी लोगों का विवरण एकत्र करने और वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा, घटना और विवरण सत्यापित हो जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।(आईएएनएस)
राजस्थान से वसुंधरा और मध्यप्रदेश से शिवराज को पीछे धकलने की क्या रणनीति है, यहां पढ़ें
उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक गैंग का सदस्य वांटेड अब्दुल समद दिल्ली से गिरफ्तार
भारत की हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में निधन
Daily Horoscope