• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली: होली में रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के पहाड़गंज इलाके में होली के दिन जापानी महिला पर्यटक को रंग लगाने के बहाने छेड़खानी करने के मामले में एक किशोर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वायरल हुई घटना के एक वीडियो में, लड़कों का एक ग्रुप जापानी लड़की को होली है के नारों के बीच जबरन रंग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक लड़का जापानी लड़की के सिर पर एक अंडा फोड़ते हुए भी देखा जा सकता है, जबकि महिला वहां से निकलने के लिए 'बाय बाय' चिल्ला रही है। अधिकारी ने कहा कि महिला शुक्रवार को बांग्लादेश के लिए रवाना हुई। उन्होंने न तो दिल्ली पुलिस को और न ही जापानी दूतावास को कोई शिकायत या कॉल की, जैसा कि दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे गए एक मेल के जवाब में मिशन के एक अधिकारी ने पुष्टि की।
अधिकारी ने कहा, वीडियो में देखे गए लड़कों की पहचान फील्ड अधिकारियों और स्थानीय खुफिया विभाग के गहन प्रयासों के बाद की गई है और एक किशोर सहित तीन लड़कों को पकड़ा गया है। उन्होंने वीडियो में देखी गई घटना के बारे में कबूल किया है। वे सभी पहाड़गंज के पास के इलाके के निवासी हैं।
महिला ने एक ट्वीट में कहा कि वह बांग्लादेश पहुंच गई है और मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi: Japanese woman molested on the pretext of applying color in Holi, three arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, japan, paharganj, holi, delhi police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved