नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है, लेकिन इसका यह दुर्भाग्य है कि आगामी निगम चुनाव में यही प्रदूषण कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। किसी भी प्रमुख पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में नहीं बताया है कि देश के दिल में फैले प्रदूषण से वह कैसे निपटेगी। दिल्ली के नगर निगम चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी (आप) के बीच है। दिल्ली में भले ही आप की सरकार है, लेकिन शहर के तीन नगर निगम में से एक पर भी उसका नियंत्रण नहीं है और तीनों पर बीते 10 वर्षों से भाजपा काबिज है।
तीनों पार्टियों ने सत्ता में आने पर कूड़ा भंडारण स्थलों को हटाने का वादा किया है, लेकिन किसी के पास दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने की कोई प्रभावी योजना नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि अगर उनकी आम आदमी पार्टी सत्ता में आई, तो वह दिल्ली को स्वच्छ और गंदगी रहित करेंगे। लेकिन, पार्टी ने वायु प्रदूषण से निपटने के बारे में कुछ खास नहीं बताया है। दिल्लीवासी बीते साल एक नवंबर से लेकर नौ नवंबर के बीच छाई भयानक धुंध को अभी तक नहीं भूले होंगे, जब दिवाली के बीच वायु की गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक स्तर तक पहुंच गई थी और इसे दो सदी के दौरान सबसे बदतर बताया गया था।
सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरन्मेंट की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय चौधुरी ने कहा, ‘‘प्रदूषण के लिए जिम्मेदार अपशिष्ट, निर्माण, ध्वंस, वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही तथा लैंडफिल के प्रबंधन में नगर निकाय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणापत्रों में प्रदूषण के मुद्दे को और अधिक दृढ़ता से शामिल करना चाहिए था, क्योंकि यह उस पार्टी के लिए भविष्य की रूपरेखा बताता है, जिसे वोट देकर सत्ता सौैंपी जाएगी। दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने को लेकर परिवहन के लिए सम-विषम योजना लाने वाली आप ने ‘स्वच्छ दिल्ली’ की बात तो की है, लेकिन हरित दिल्ली को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। वहीं, भाजपा के घोषणापत्र में मात्र यह कहा गया है कि वह प्रदूषण कम करने के लिए और अधिक पेड़ लगाएगी।
यमुना बायोडाइवर्सिटी पार्क (वाईबीपी) के वैज्ञानिक प्रभारी फैयाज ए. खुदसर ने आईएएनएस से कहा, ‘‘ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना ही काफी नहीं है। उन पेड़ों को लगाने पर विचार करना चाहिए, जो वातावरण में बेहतर तरीके से सुधार ला सकते हैं।’’ खुदसर ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को स्वच्छ दिल्ली के साथ हरित दिल्ली पर भी जोर देना चाहिए था, क्योंकि पेड़ तथा पौधे वायु प्रदूषण को कम करने, धूल तथा अन्य सूक्षमजीवों को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। सभी पार्टियों द्वारा अपने घोषणापत्र में जल प्रदूषण को पूर्णतया नजरअंदाज करने पर खुदसर ने कहा कि राजधानी की जीवनरेखा यमुना तथा अन्य जलाशयों को स्वच्छ किए बिना शहर में सुधार नहीं हो सकता।
वैज्ञानिक ने कहा, ‘‘नदी जीवनदायिनी प्रणाली होती है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टियों का यह स्पष्ट एजेंडा होना चाहिए कि गंदी नालियां यमुना नदी में न गिरें। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकार (ईपीसीए) के अध्यक्ष भूरे लाल ने कहा कि अपशिष्ट उत्पादों का पुनर्चक्रण पूरी तरह नगर निगम के जिम्मे है। लाल ने कहा कि पार्टियों को यह बताना चाहिए था कि अपशिष्ट प्रबंधन को वह किस प्रकार आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘सारी चीजों का पुनर्चक्रण हो सकता है। वे अपशिष्ट पदार्थों का किस प्रकार पुनर्चक्रण करने जा रहे हैं? ये सारी चीजें घोषणापत्र में शामिल करनी चाहिए थीं।’’
कंगना रनौत स्टारर 'तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर' की तैयारियां तेज, इसी साल शुरू होगी शूटिंग
फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने आइसलैंड को 3-0 से हराया, चोट से उबरने के बाद मेसी का शानदार प्रदर्शन
जानिए हरिद्वार के प्राचीन 'मां दक्षिण काली मंदिर' का महत्व, जिसे देख सीएम धामी भी हुए निहाल
आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त
पल्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड PEMF थेरेपी पक्षाघात मरीजों के लिए आधुनिक और वैज्ञानिक वरदान
माधुरी दीक्षित कैसे बनीं 'तेजाब' की मोहिनी? वर्षों बाद निर्देशक एन. चंद्रा ने किया खुलासा
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले?
'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल
दौसा की बेटियों का दोहरा धमाका : साइक्लिंग में अनन्या और दिया को गोल्ड, क्रिकेट में सिरोही को 10 विकेट से रौंदा
रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड से बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया
कहलगांव में गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का मंगल उद्घोष, प्रथम दिवस पर उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब
11 जून से शुरू होगी संगीतमय श्री भक्तमाल कथा, पांच दिवसीय आयोजन में होगा आध्यात्मिक रस का प्रवाह
हंसते-हंसाते समाज का सच दिखाना ज्यादा असरदार : माधुरी दीक्षित
'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस
यमन के अदन में मिलिट्री कैंप में जबरदस्त धमाका, 12 सैनिकों की मौत और कई घायल

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सबसे लंबे कार्यकाल को लेकर दी बधाई
राशिफल 11 जून: परमा एकादशी पर इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ और अधूरी इच्छाओं के पूरे होने के संकेत
'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ने जीता दिल, बिछड़ने के दर्द और सच्चे प्यार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप
कंगना रनौत स्टारर 'तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर' की तैयारियां तेज, इसी साल शुरू होगी शूटिंग
कुछ ही दिन में नौकरी से निकाली गई थीं सोनम कपूर, आगे चलकर बनीं बॉलीवुड की फैशन क्वीन
आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
'मुझे बहुत गुस्सा आया था', सीरीज में डेनेरेस की मौत पर भड़की थीं एमिलिया क्लार्क, सालों बाद बयां किया दर्द
वेदांग रैना की नई फिल्म में आया बड़ा मोड़, नाओमिका सरन के साथ प्रगति श्रीवास्तव भी निभाएंगी अहम रोल
जापान ट्रिप में फराह खान की शर्ट ने खींचा लोगों का ध्यान, बोलीं– 'साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं है'
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
कंगना रनौत ने की युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- 'देश के लिए वर्ल्ड कप लेकर आओ'
मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली
कुब्रा सैत ने बताया कैसे सलमान खान ने बदली किस्मत, कहा- 'मेरे पास कोई डायलॉग नहीं था'
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं, ऋषि कपूर को याद कर बोलीं करिश्मा कपूर
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
बढ़ती उम्र में गिरने का खतरा सबसे ज्यादा, जानें इस जोखिम को कैसे कम करता है योगासन
बच्चों में दस्त की समस्या को न करें नजरअंदाज, सही देखभाल और उपचार से टल सकता है बड़ा खतरा
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय
लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सही जानकारी की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग नहीं कर पाते 'रक्तदान', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, ताड़ासन से मिलते हैं कई लाभ: आयुष मंत्रालय
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए योग : तन-मन की गर्मी पर शीतली प्राणायाम से लगाएं ब्रेक
देखें आज 11/06/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope