• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के चुनाव पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Delhi High Court stays election of 6 members of Delhi MCD Standing Committee - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । शुक्रवार के दिन एमसीडी सदन में जब हंगामा हुआ, तो उसके बाद मेयर शैली ओबरॉय में एमसीडी सदन की कार्यवाही को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। सोमवार को स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के चुनाव का दोबारा मतदान होने वाला था। दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के 6 सदस्यों के चुनाव पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। दिल्ली हाईकोर्ट का यह स्टे बीजेपी के दो पार्षदों द्वारा डाली गई याचिका पर मिला है। आपको बता दें कि शुक्रवार को जब मेयर शैली ओबेरॉय ने एक वोट को अमान्य करार देते हुए दोबारा से वोटों की गिनती के आदेश दिए थे। फिर आम आदमी पार्टी की आपत्तियों के बाद एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए वोटों की दोबारा गिनती रोके जाने के बाद एमसीडी सदन में हंगामा हुआ। देखते-देखते यह हंगामा बड़ी झड़प में तब्दील हो गया। एमसीडी स्टैंडिंग कमिटी के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को पार्षदों ने वोटिंग तो कर दी थी, लेकिन वोटों की गिनती के दौरान हंगामा हो गया था। जिसके बाद सदन को सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब पार्षदों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव पर रोक लगा दी है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi High Court stays election of 6 members of Delhi MCD Standing Committee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi high court, delhi mcd standing committee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved