• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनकपुरी की घटना पर सख्त दिल्ली सरकार, जल बोर्ड के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

Delhi Government takes strict action on Janakpuri incident, three Water Board officials suspended - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से कथित तौर पर बाइक सवार की मौत के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में जल बोर्ड के तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने यह जानकारी दी। मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को जनकपुरी में घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के तीनों अधिकारियों जूनियर इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनकपुरी में काम करने वाली कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घटना को लेकर जानकारी दी कि इस सड़क पर 3 महीने से काम चल रहा था। दोनों तरफ 100-100 मीटर की दूरी पर बैरिकेड लगाए गए थे। रात में ही यहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। इस लेन में कोई ट्रैफिक नहीं था। गुरुवार को यहां जो घटना हुई, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
मीडिया से बातचीत में प्रवेश वर्मा ने बताया कि हादसे से पहले रात करीब पौने 12 बजे बाइक सवार ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। जनकपुरी में जोगिंदर सिंह मार्ग से गुजर रहे थे और इसी दौरान बाइक गड्ढे में गिर गई। परिवार के सदस्यों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। कुछ घंटे दिल्ली पुलिस ने परिवार के साथ मिलकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। जब एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने आई थी, तब उन्होंने गड्ढे में युवक के शव और उसकी बाइक को देखा था। सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।
मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में काम कर रहे कॉन्ट्रैक्टर के दो कर्मचारी यहां रात में तैनात थे। हादसे के बाद वे फरार हैं। दिल्ली पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
उन्होंने घोषणा की कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा और आगे ऐसी घटना न हो उसके लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे। प्रवेश वर्मा ने यह भी बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने जांच के आदेश दिए हैं। एक कमेटी बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Government takes strict action on Janakpuri incident, three Water Board officials suspended
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: water board officials suspended, water board, janakpuri incident, delhi government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved