• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली को मिले 5 ऑक्सीजन टैंकर, 10 मई तक बनेंगे 1200 आईसीयू बेड

Delhi gets 5 oxygen tankers, 1200 ICU beds to be built by May 10 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए दिल्ली में नए अस्थाई आईसीयू बेड बनाए जाएंगे। अगले 2 सप्ताह के भीतर दिल्ली में ऐसे 1200 आईसीयू बेड तैयार किए जाने हैं। वहीं मंगलवार को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली को पांच विशेष टैंकर मुहैया कराए हैं। इनकी मदद से दूसरे राज्यों से दिल्ली में ऑक्सीजन लाई जा सकेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। आईसीयू बेड की बहुत ज्यादा डिमांड है। आईसीयू बेड भरे हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से डीआरडीओ ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास 500 बेड का कोरोना केंद्र दिल्ली सरकार को दिया था। लेकिन मात्र 3 घंटे के अंदर ही यहां सभी 500 बेड भर गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक आईसीयू बेड की मांग को देखते हुए दिल्ली में 1200 स्थाई आईसीयू बेड तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर तैयार किए जा रहे यह अस्थाई आईसीयू बेड 10 मई तक बनकर तैयार होंगे। दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर भी बीते सप्ताह काफी अफरातफरी का माहौल रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत रही। बार-बार विभिन्न अस्पतालों की तरफ से ऑक्सीजन की किल्लत के मैसेज आ रहे थे। अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए दिन-रात दिल्ली व केंद्र सरकार की ओर से संयुक्त प्रयास किया गया। दिल्ली में अभी भी ऑक्सीजन की किल्लत है। हालांकि अब पहले जैसी अफरा-तफरी का माहौल नहीं है कई अस्पतालों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी गई है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कई राज्यों में दिल्ली के लिए ऑक्सीजन तो मिली है लेकिन उन्हें दिल्ली तक लाने में समस्या उत्पन्न हो रही है। ऑक्सीजन लाने ले जाने के लिए विशेष टैंकर की आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने मंगलवार सुबह दिल्ली को ऐसे पांच विशेष टैंकर मुहैया कराए हैं। अब इनकी मदद से दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन दिल्ली लाई जा सकेगी। वहीं दिल्ली सरकार ने भी बैंकॉक से 18 ऐसे ही ऑक्सीजन सिलेंडर टैंकर इंपोर्ट करने का निर्णय लिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi gets 5 oxygen tankers, 1200 ICU beds to be built by May 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icu beds, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved