• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तोमर फर्जी डिग्री केस:13 आरोपियों को जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ फर्जी डिग्री मामले में यहां की एक अदालत ने बुधवार को 13 आरोपियों को जमानत दे दी। अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी संदीप गर्ग ने आरोपियों को जमानत दे दी। इसमें बिहार के भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कर्मचारी शामिल हैं। गर्ग ने उनसे अलग-अलग 50,000 रूपये का निजी मुचलका भरने और इतनी ही राशि का जमानती बांड भरने को कहा। अदालत ने आरोपियों को बिना इजाजत के देश नहीं छोडने का निर्देश दिया। साथ ही मामले में सबूतों से छेडछाड नहीं करने व गवाहों को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया। 13 आरोपियों में नारायण सिंह, राजी अहमद, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जनार्दन प्रसाद यादव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, निरंजन शर्मा, सदानंद राय, अनिरूद्ध दास, आरआर पोद्दार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राम अवतार शर्मा और रामाशीष पुरभे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-delhi former minister jitendra tomar fake degree case: thirteen accused granted bail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, former minister, aap, jitendra tomar, fake degree case, accused, bail, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved