• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

दिल्ली: पूर्व JDU नेता अजय आलोक भाजपा में हुए शामिल...देखे तस्वीरें

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पूर्व नेता अजय आलोक शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में अजय आलोक को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम और गौरव भाटिया भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अजय आलोक का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि आज के नागरिकों की जो उम्मीदें हैं, जो आकांक्षाएं हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पूरा करने का काम कर रहे हैं और इस यात्रा में अजय आलोक जैसे प्रोफेशनल और चिंतक का भाजपा में शामिल होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद अजय आलोक ने कहा कि वे परिवार में आ गए हैं जिसके मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और जिनकी नीतियों से सिर्फ वह ही नहीं बल्कि पूरा देश प्रभावित है। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा भाजपा में आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार में ही आया हूं जिसके मुखिया मोदी जी हैं। अगर मेरा एक प्रतिशत योगदान भी मोदी विज़न में हो सका तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।
अजय आलोक एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हैं और पेशे से एक डॉक्टर भी है। वो JDU ( जनता दल यूनाइटेड) से जुड़े हुए एक राजनीतिज्ञ हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था । वो जेडीयू में एक प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थे। और अब वे भाजपा में शामिल हो गए है।
उन्होंने कहा नीतीश कुमार को बहुत लोग पलटीमार कहते हैं जो बिल्कुल सही है। उन्होंने ही 87 साल बाद जेल मैन्युअल में संशोधन किया था और यह क्लॉज डाला था कि अगर सरकारी सेवक की हत्या होगी तो उसे कभी रिहा नहीं किया जाएगा...अब आनंद मोहन और बाकी कैदियों को उन्हें रिहा करना था इसलिए उन्होंने संशोधन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi: Former JDU leader Ajay Alok joins BJP...see photos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, jdu, ajay alok, bjp, अजय आलोक, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved