• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में जला रहा तापमान, त्रिपुरा में बाढ़ से 6 की मौत, हजारों बेघर

delhi faces over 44 degrees heat floods kill six people displace thousands in tripura - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है, वहीं त्रिपुरा इस वक्त भारी बाढ़ से जूझ रहा है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं त्रिपुरा में इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ से 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अगले 24 घंटे में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
4559 परिवारों ने छोड़ा घर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी शरत दास ने बताया कि 4559 परिवारों को घर छोडऩा पड़ा। इन परिवारों में 17,840 लोग रहते थे। मॉनसून से पहले इतने भारी पैमाने पर बारिश की उम्मीद नहीं थी। लोगों के लिए विभिन्न जिलों में कुल 71 कैंप बनाए गए हैं। हाओरा नदी और गोमती नदी खतरे के निशान से ऊपर चली गई. वहीं, राजधानी अगरतला, पश्चिमी त्रिपुरा, खोवई, गोमती सहित कई जिले जलमग्न हो गए।
मुख्यमंत्री ने किया इलाकों का दौरा
मार्च से अब तक राज्य में 857.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य में फ्लैश फ्लड और पानी जमने की समस्या मॉनसून में आम रही है। मुख्यमंत्री विप्लव देव ने अपने विधानसभा क्षेत्र बनामालीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया। सीएम ने मृत परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया, जबकि जिनके घर तबाह हो गए हैं उन्हें एक लाख रुपये दिए जाएंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-delhi faces over 44 degrees heat floods kill six people displace thousands in tripura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, 44 degree tempreture, tripura flood, 6 died, agartala, hindi news related to tripura flood, नई दिल्ली, गर्मी, त्रिपुरा, बाढ़, 44 डिग्री, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved