• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली चुनाव 2025 - आप की स्टार प्रचारकों की सूची में केजरीवाल समेत 40 नेताओं के नाम

Delhi Elections 2025: Kejriwal and 40 other leaders in AAP list of star campaigners - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली,। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 40 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जो पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। इस लिस्ट में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं। आप की स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा, दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और संजय सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भी पार्टी स्टार प्रचारक होंगे। इससे पहले, कांग्रेस और भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी।
कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, देवेंद्र यादव, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत 40 नेताओं को शामिल किया गया है।
भाजपा की ओर से सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Elections 2025: Kejriwal and 40 other leaders in AAP list of star campaigners
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi elections 2025, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved