नई दिल्ली। दिल्ली के साथ ही भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पिछले दो साल में छह राज्यों में सत्ता गंवा चुका है। पिछली बार दिल्ली में महज 3 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 48 सीटों पर जीत के अनुमान के साथ सत्ता में आने की उम्मीद अंतिम क्षणों तक लगाए हुए थे, लेकिन भाजपा की दिल्ली की सत्ता में आने की उम्मीद टूट गई। भाजपा के लिए देश का सियासी नक्शा नहीं बदला है। दिल्ली समेत 12 राज्यों में अभी भी भाजपा विरोधी दलों की सरकारें हैं। राजग की 16 राज्यों में ही सरकार है। इन राज्यों में 42 फीसदी आबादी रहती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस खुद के बूते या गठबंधन के जरिए महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, पुडुचेरी में सत्ता में है। दिसंबर में हुए चुनाव में झारखंड में सरकार बनने के बाद कांग्रेस की 7 राज्यों में सरकार है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार जीती है।
बंगाल : शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में बड़ा हंगामा, महिला विंग ने दिखाए काले झंडे, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
पीएम मोदी ने किसानों के लिए बड़े साहस से बनाए नए कृषि कानून : तोमर
अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- हम सबको वैक्सीन मुफ्त में लगवाएंगे और हम भी लगाएंगे
Daily Horoscope