• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उन्नाव दुष्कर्म मामले पर फैसला सुरक्षित, 16 दिसंबर को तय होगी विधायक सेंगर की सजा!

Delhi court reserves verdict for December 16 in Unnao rape case against Kuldeep Sengar - Unnao News in Hindi

उन्नाव। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा हुआ है। कोर्ट 16 दिसंबर को फैसला सुना सकता है। मामले में सेंगर की सहयोगी शशि सिंह भी आरोपित है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले की सुनवाई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में चल रही है। शीर्ष अदालत ने अगस्त में निचली अदालत को सुनवाई 45 दिनों में पूरी करने का आदेश दिया था। सेंगर के खिलाफ कोर्ट में चार अलग-अलग मामले चल रहे हैं। सेंगर पर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में मुकदमा चल रहा है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 16 दिसंबर को फैसला आ सकता है। सेंगर पर दोष सिद्ध हो जाता है तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। सेंगर फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। तीस हजारी कोर्ट ने 2017 में उन्नाव में एक नाबालिग लडक़ी के दुष्कर्म के मामले में सेंगर के खिलाफ अगस्त में ही आरोप तय किए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi court reserves verdict for December 16 in Unnao rape case against Kuldeep Sengar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi court, verdict, december 16, unnao rape case, kuldeep sengar, mla kuldeep sengar, supreme court, bjp, unnao, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, unnao news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved