• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिंगापुर वर्ल्ड सिटीज समिट में दिल्ली मॉडल को पेश करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल

Delhi CM Arvind Kejriwal to present Delhi model at Singapore World Cities Summit - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगस्त में सिंगापुर में होने जा रहे वल्र्ड सिटीज समिट-2022 में दुनिया के सामने दिल्ली मॉडल को पेश करेंगे। सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और सिंगापुर में होने वाले वल्र्ड सिटीज समिट-2022 में शिरकत करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। अरविंद केजरीवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वो वल्र्ड सिटीज समिट-2022 में हिस्सा लेने और वैश्विक नेताओं के साथ शहरी समाधान पर चर्चा करने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही, सीएम ने इस निमंत्रण के लिए सिंगापुर की सरकार को धन्यवाद भी दिया। बैठक के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल और सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वांग ने पानी, अपशिष्ट प्रबंधन और सार्वजनिक आवास जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने को लेकर चर्चा की। इस पर उच्चायुक्त साइमन वांग ने कहा कि दिल्ली और सिंगापुर दोनों ही विशिष्ट शहरी केंद्र हैं, जो एक जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वल्र्ड सिटीज समिट-2022 गवर्मेंट लीडर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के लिए शहरी चुनौतियों को साझा करने, उनका समाधान करने और नई साझेदारी बनाने का एक विशेष मंच है। यह संयुक्त रूप से सिंगापुर के सेंटर फॉर लीवेबल सिटीज और शहरी पुनर्विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जाता है। इस बार शिखर सम्मेलन का आयोजन 2 और 3 अगस्त 2022 को होगा। डब्ल्यूसीएस 2022 में डब्ल्यूसीएस स्मार्ट सिटीज वर्कशॉप भी आयोजित होगी, जोकि उपयुक्त भागीदारों और फंडर्स के साथ वन-ऑन-वन कंसल्टेशन क्लीनिक के माध्यम से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष इन-पर्सन नेटवकिर्ंग इवेंट है। उच्चाउक्त साइमन वांग ने कहा कि दिल्ली और सिंगापुर दोनों ही विशिष्ट शहरी केंद्र हैं, जिनकी समस्याएं भी एक जैसी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और सिंगापुर के बीच विशेष रूप से पानी, पर्यावरण, सार्वजनिक आवास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग की बहुत बड़ी गुंजाइश है। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली की सड़कों के पुनर्विकास प्रोजेक्ट के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार, पायलट प्रोजेक्ट के तहत सड़कों को विकसित करने के लिए सिंगापुर की कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए तैयार है। वहीं, उच्चायुक्त ने कहा कि वे इस प्रोजेक्ट में सहयोग करना पसंद करेंगे। बैठक के दौरान नेताओं ने महामारी से निपटने के लिए दिल्ली के प्रयासों और लोगों की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बारे में भी चर्चा की।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे वल्र्ड सिटीज समिट में आमंत्रित करने के लिए मैं सिंगापुर की सरकार को धन्यवाद देता हूं। मैं समिट में भाग लेने और वैश्विक नेताओं के साथ शहरी समाधानों पर चर्चा करने के लिए उत्साहित हूं। सिंगापुर और दिल्ली निश्चित तौर पर जनहित में त्वरित विकास हासिल करने की दिशा में मिलकर काम कर सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi CM Arvind Kejriwal to present Delhi model at Singapore World Cities Summit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister arvind kejriwal, singapore world cities summit, presenting the delhi model, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved