नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पहले कांग्रेस घोटालों के जरिए लाभ उठाती थी और अब भाजपा घोटालों के जरिए लाभ ले रही है और यही वजह है कि भाजपा कभी भी कांग्रेस सदस्यों को जेल नहीं भेजेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक 'घोटाला' वर्ष 2011 में शुरू हुआ और अभी तक चल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केजरीवाल ने ट्वीट किया, "भाजपा कांग्रेस पर और कांग्रेस भाजपा पर दोषारोपण कर रही है, लेकिन सच यह है कि कांग्रेस के समय के सभी घोटाले अब भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस ने पैसा बनाया, अब उन सभी घोटाले से भाजपा पैसा बना रही है। यही वजह है कि भाजपा ने अभी तक किसी भी कांग्रेस सदस्य को जेल नहीं भेजा है।"
भाजपा का मिशन दक्षिण भारत - पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने संभाला मोर्चा
बिना मान्यता डिग्री दे रहे हैं कई संस्थान, यहां दाखिला न लें, वरना होगा नुकसान: यूजीसी
दिल्ली पुलिस आयुक्त के नाम पर वकील को धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Daily Horoscope