• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने बताए अपने जीवन के संघर्ष, महिलाओं को सशक्त बनने का दिया संदेश

Delhi: Chief Minister Rekha Gupta recounts her lifes struggles and urges women to become empowered. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती नारी से नारायणी' में हिस्सा लेने के लिए विज्ञान भवन पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके योगदान, साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने अपने जीवन की कठिनाइयों और संघर्षों का भी जिक्र किया कि कैसे एक छोटे और साधारण परिवार की बेटी ने मेहनत और हिम्मत के दम पर दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "आज मैं देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में उपस्थित हूं, लेकिन मेरी भी बड़ी लंबी यात्रा है। एक साधारण से परिवार की बेटी, जिसके परिवार में चार बहनें हो और वैश्य समाज से जुड़ी हो, वो बेटी किस तरीके से यहां तक पहुंच पाई होगी, आप खुद समझ सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं आज भी याद करती हूं वह दिन कि जब मैं कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए निकली तो मेरे पिताजी ने कहा कि यह लो पैसे, लेकिन गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन लेना। जब एडमिशन लेने के लिए मैं अपनी सहेलियों के साथ यूनिवर्सिटी पहुंच गई, तो मैंने देखा एक मिरांडा कॉलेज है और एक दौलतराम कॉलेज। हमने दौलतराम में एडमिशन ले लिया।"
उन्होंने बताया कि कॉलेज में रहते हुए उन्हें महसूस हुआ कि स्टूडेंट्स की समस्याओं के लिए काम करना जरूरी है। इस दिशा में उन्होंने विद्यार्थी परिषद से जुड़कर धीरे-धीरे कॉलेज के चुनावों में हिस्सा लेना शुरू किया और बाद में विश्वविद्यालय के चुनावों तक पहुंची। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि बनकर वे समाज में सक्रिय हुईं।
उन्होंने यह भी बताया कि पारंपरिक सोच वाले परिवार में उनकी मां कहती थीं कि ऐसी चीजें लड़कियों के लिए नहीं हैं। उस समय समाज का मानना था कि एक लड़की का जीवन केवल शादी करने और अच्छे परिवार में सेट होने तक ही सीमित है, लेकिन उन्होंने इस सोच को चुनौती दी और समाज में अपनी पहचान बनाई।
सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि देश में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसी योजनाएं भी इस सोच को बदलने और बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को पढ़ाना, उन्हें सशक्त बनाना और समाज में उनके योगदान को मान्यता देना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी है।
उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। समाज में बदलाव लाएं और खुद की पहचान बनाएं। उनके अनुसार मेहनत, साहस और लगन से कोई भी लड़की अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi: Chief Minister Rekha Gupta recounts her lifes struggles and urges women to become empowered.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, chief minister rekha gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved